आरजीपीवी को इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग में गोल्ड, पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया का शानदार प्रदर्शन

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। ग्वालियर के अंतरराष्ट्रीय शूटर मास्टर पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) का नाम रोशन किया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता मेरठ में 27 जनवरी से चार फरवरी 2026 तक आयोजित की गई, जिसमें देशभर की विभिन्न यूनिवर्सिटीज से चयनित स्टेट क्वालीफाई शूटरों के साथ कई अंतरराष्ट्रीय और ओलंपियन शूटरों ने भाग लिया। कड़े मुकाबले के बीच पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया ने एयर पिस्टल 10 मीटर स्पर्धा में 583/600 का उत्कृष्ट स्कोर करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। आरजीपीवी भोपाल के डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. के. टी. चतुर्वेदी ने पुष्पेंद्र को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here