साई किशोर और चहल ने काउंटी चैंपियनशिप में दिखाया जलवा

0

नई दिल्ली. भारतीय स्पिनर साई किशोर और युज़वेंद्र चहल ने काउंटी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। साई किशोर की टीम सरी ने डरहम को पांच विकेट से हराकर खिताब की ओर बड़ा क़दम बढ़ाया। उन्होंने दूसरी पारी में 5 और पहली में 2 विकेट लेकर कुल 7 विकेट झटके। सैम करन और डैन लॉरेंस की मदद से सरी ने 176 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। यह साई किशोर का इस सीज़न का आख़िरी मैच था, जिसे उन्होंने यादगार बना दिया। उनकी टीम को 21 अंक मिले और अब वे डिविज़न-1 तालिका में मज़बूती से शीर्ष पर हैं।

डरहम की दूसरी पारी में भी किशोर ने लंच के बाद घातक स्पेल डालते हुए मुकाबले का पासा पलट दिया। वहीं युज़वेंद्र चहल ने नॉर्थैम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए पहली पारी में 6 विकेट चटकाए। उनकी टीम ने डर्बीशायर के खिलाफ 173 रन की बढ़त बनाई और अब दूसरी पारी में भी चहल दो विकेट ले चुके हैं। ऑलराउंडर जस्टिन ब्रॉड और रॉब कीओघ के शतकों ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अब नॉर्थैम्पटनशायर पारी की जीत की ओर बढ़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here