31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

सायना नेहवाल मकाउ ओपेन के दूसरे राउंड में

सायना नेहवाल ने मकाउ ओपन ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट में इंडोनेशिया की खिलाड़ी हन्ना रमादीनी को दो सेट्स में हराकर टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया है। पीवी सिंधु की गैरमौजूदगी में बैडमिंटन सुपर स्टार सायना भारतीय कैम्पेन का नेतृत्व कर रही हैं।

मकाउ ओपेन इस पहले मैच में तीन सेट खेले गए। पहले सेट में सायना को इंडोनेशियाई खिलाड़ी हन्ना से कड़ी टक्कर मिली और वह 21-23 हन्ना से हार गईं। इसके बाद मैच के दूसरे सेट में सायना ने जबरदस्त वापसी करते हुए इंडोनेशियाई खिलाड़ी हन्ना को 21-14 के बड़े अंतर से हरा दिया। लेकिन इस मैच के बाद सायना और उनकी प्रतिद्वंदी दोनों एक-एक सेट जीतकर बराबरी पर थीं। इसके बाद हुए तीसरे यानी फाइनल सेट में सायना ने हन्ना को 21-18 से हरा दिया और मकाउ ओपेन के दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles