31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

सेंट्स फुटबॉल टुर्नामेंट : ए.एस.सी.टी. और बैरागढ़ फाईनल में

भोपाल। ऑल सेंट्स कॉलेज ग्राउण्ड पर खेली जा रही सेंट्स फुटबॉल टूर्नामेंट में आज दो सेमीफायनल मैच खेले गये। पहले मैच में ऑल सेंट्स सांईस ने ऑल सेंट्स कॉलेज ऑफ टेक्नॉलाजी को 3-1 से और दूसरे सेमीफायनल में बैरागढ़ ने आइसर को 2-1 से हराकर फाईनल में प्रवेष किया।
आज के पहले मैच में ऑल सेंट्स सांईस के उमर, मुज़म्मिल और बॉबी ने 1-1 गोल किया, और ए.एस.सी.टी. की तरफ से राजेन्द्र ने 1 गोल किया।
आज का दूसरे मैच में बैरागढ़ के कार्तिक ने 2 और आईसर के नितिन ने 1 गोल किया। इस तरह ऑल सेंट्स सांईस और बैरागढ़ का फायनल मैच 23/01/2017 (सोमवार) को 12ः00 बजे खेला जायेगा। फायनल का पुरस्कार वितरण स्पोर्ट प्रमोटर ए.एस.सिंह देव और ऑल सेंट्स ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमति कैसर बिया करेंगी। आज सेमीफायनल मैच की टीमों से पूर्व क्रिकेटर सईद अली खान ने परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी श्री अनवर उसमानी और मीडिया ऑफिसर वसीम खान मौजूद थे।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles