भोपाल : मध्य प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ हॉकी फीडर सेंटर दर्पण हॉकी फीडर सेंटर ग्वालियर के समर प्रताप यादव का चयन राज्य पुरुष हॉकी अकादमी भोपाल के लिए हुआ है उक्त आशय की जानकारी समर प्रताप यादव के प्रशिक्षक एवं दर्पण हॉकी फीडर सेंटर के प्रभारी अविनाश भटनागर ने देते हुए बताया कि समर प्रताप यादव भोपाल हॉकी अकादमी में मुख्य प्रशिक्षक ओलंपियन समीर दाद से हॉकी की बारीकियां सीखेंगे, साथ ही खेल एवं युवा कल्याण विभाग मध्य प्रदेश द्वारा संचालित हॉकी अकादमी भोपाल में निशुल्क प्रशिक्षण के साथ-साथ भोजन व्यवस्था, आवास व्यवस्था, शिक्षा की व्यवस्था एवं खेल से संबंधित सभी प्रकार की उच्च स्तरीय सुविधाएं प्राप्त होगी ! समर प्रताप यादव के प्रशिक्षक अविनाश भटनागर ने बताया कि भविष्य में समर प्रताप यादव प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे ! समर प्रताप यादव के चयन पर ग्वालियर के हसरत कुरैशी, जोसेफ बाक्सला, विवेक पिसाल, निक्की कौशल, अर्जुन शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं

