29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

12वीं एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए समरदीप सिंह का चयन, अंतरराष्ट्रीय मंच पर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

NST News, भोपाल: मध्यप्रदेश एथलेटिक्स अकादमी के होनहार एथलीट समरदीप सिंह ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। समरदीप सिंह का चयन 12वीं एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है, जहां वे तिरंगे का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 6 से 8 फरवरी 2026 के बीच तियानजिन, चीन में आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय स्तर पर लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन और तकनीकी दक्षता के दम पर समरदीप ने चयनकर्ताओं का भरोसा जीता है। उनका चयन इस बात का प्रमाण है कि वे घरेलू प्रतियोगिताओं के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में भी खुद को साबित करने की पूरी क्षमता रखते हैं। समरदीप की इस उपलब्धि के पीछे मध्यप्रदेश एथलेटिक्स अकादमी में उपलब्ध आधुनिक प्रशिक्षण व्यवस्था, खेल विज्ञान आधारित अभ्यास, अनुभवी कोचिंग स्टाफ और निरंतर परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग की अहम भूमिका रही है। यह चयन अकादमी की दीर्घकालिक प्रतिभा विकास नीति की सफलता को भी दर्शाता है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने समरदीप सिंह को बधाई देते हुए कहा, “समरदीप सिंह का एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चयन मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उनका चयन प्रदेश की उभरती अंतरराष्ट्रीय खेल क्षमता को दर्शाता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles