34.2 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

वर्ल्ड कप निराशा के बाद संन्यास की ओर कोच जयसूर्या, श्रीलंका टीम की जिम्मेदारी छोड़ेंगे

पल्लेकेले। श्रीलंका के दिग्गज पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद श्रीलंका पुरुष टीम के मुख्य कोच पद से हटने का फैसला कर लिया है। पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में पांच रन की करीबी हार के साथ ही श्रीलंका का अभियान बिना किसी जीत के समाप्त हुआ और यहीं से जयसूर्या का कोचिंग कार्यकाल भी निराशा में खत्म होने जा रहा है।

जयसूर्या ने साफ किया कि उन्होंने यह फैसला पहले ही कर लिया था और यह वर्ल्ड कप उनके कोचिंग करियर का आखिरी असाइनमेंट रहने वाला था। उन्होंने कहा, “मुझे लगा कि अब यह जिम्मेदारी किसी और को देने का समय आ गया है। इंग्लैंड सीरीज के दौरान ही मैंने तय कर लिया था कि मैं ज्यादा समय तक इस भूमिका में नहीं रहूंगा।”

जयसूर्या ने माना कि वह वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन कर सम्मानजनक विदाई चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उनका मौजूदा करार जून 2026 तक है और फिलहाल उन्होंने औपचारिक रूप से श्रीलंका क्रिकेट को इसकी सूचना नहीं दी है। 13 मार्च से अफगानिस्तान के खिलाफ प्रस्तावित घरेलू लिमिटेड ओवर सीरीज को लेकर बोर्ड उनसे अनुरोध कर सकता है कि वह तब तक टीम की कमान संभालें।

जयसूर्या ने 2024 के T20 वर्ल्ड कप के बाद अंतरिम कोच के तौर पर जिम्मेदारी संभाली थी और शुरुआत बेहद शानदार रही। उनके मार्गदर्शन में श्रीलंका ने अगस्त 2024 में 27 साल बाद भारत के खिलाफ द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में यादगार टेस्ट जीत और न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-0 की घरेलू टेस्ट सीरीज जीत ने टीम के पुनरुत्थान की तस्वीर पेश की।

इन उपलब्धियों के बाद 1 अक्टूबर 2024 को उन्हें फुल-टाइम हेड कोच नियुक्त किया गया, लेकिन यह लय लंबे समय तक बरकरार नहीं रह सकी। ACC एशिया कप 2025 में टीम का प्रदर्शन औसत रहा, जबकि पाकिस्तान में हुई T20I त्रिकोणीय सीरीज और इंग्लैंड के खिलाफ 3-0 की हार ने वर्ल्ड कप से पहले चिंताएं बढ़ा दी थीं। कोच बनने से पहले जयसूर्या दो बार श्रीलंका के चीफ सेलेक्टर भी रह चुके हैं। अब उनके फैसले के बाद श्रीलंका क्रिकेट के सामने नए कोच की तलाश बड़ी चुनौती बनने जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles