भोपाल
भारतीय क्याकिंग एवं केनोइंग संघ व मध्य प्रदेश कयाकिंग एवं केनोइंग संघ के संयुक्त तत्वाधान में स्व. संजीव सिंह (आई.पी.एस.) की स्मृति में 34वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला एवं पुरूष चैम्पियनषिप का आयोजन दिनांक 16 से 19 दिसंम्बर 2023 तक छोटे तालाब जल क्रीडा केन्द्र पर आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 200, 500, 1000, 5000मीटर की महिला, पुरूष, सीनियर, मिक्स व मास्टर्स वर्ग की क्याक-1, क्याक-2, क्याक-4, केनो-1 केनो-2, केनो-4, इवेंट्स की रेसेस कराई जावेगी।

भारतीय क्याकिंग एवं केनोइंग संघ के अध्यक्ष श्री प्रषांत कुषवाह ने बताया कि भारतीय क्याकिंग एवं केनोइंग संघ व आई.सी.एफ. (इंन्टरनेषनल केनो फेडरेषन) के द्वारा भोपाल में क्याकिंग एवं केनोइंग प्रषिक्षको का ऐजुकेषन कोर्ष दिनांक 17 से 22 दिसंम्बर 2023 तक आयोजित किया जा रहा है। प्रषिक्षण षिविर, कोचेस ऐजुकेषन कोर्ष कनाडा के चीफ कोच द्वारा भारत के चयनित 10 पुरूष प्रषिक्षक तथा 10 महिला प्रषिक्षक कुल 20 प्रषिक्षको को होमगार्ड के मीटिंग हाॅल में वर्कषाप का आयोजन तथा तालाब में खेल की बारीकियो की तकनीकी जानकारी दी जायेगी।
प्रतियोगिता के अध्यक्ष श्री जयदीप प्रषाद (आई.पी.एस.) ने बताया कि इस 34वीं राष्ट्रीय केनो स्प्रिंट प्रतियोगिता में देष के 24 राज्य व ईकाइयो के करीब 450 खिलाड़ी, प्रषिक्षक, मैनेजर व तकनीकी अधिकारी भाग ले रहे है। जिसमें अंन्तराष्ट्रीय व राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रहे है।
जैसा कि विदित है कि मध्य प्रदेष क्याकिंग केनोइंग संघ भोपाल में लगातार कई वर्षाे से क्याकिंग एवं केनोइंग के इवेन्टस की राष्ट्रीय एवं अंन्तराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताऐ आयोजित कराई जा चुकी है। प्रतियोगिता संम्बंन्धी सभी तैयारियो का जायजा भारतीय क्याकिंग एवं केनोइंग संघ के अध्यक्ष श्री प्रषांत कुषवाह व प्रतियोगिता के अध्यक्ष श्री जयदीप प्रषाद (आई.पी.एस.) मयंक ठाकुर आयोजन सचिव, प्रषिक्षको व तकनीकी अधिकारियो के द्वारा अवलोकन किया गया जैसे कि-
1. खेल उपकरण:- K1= 12, K2=12, K4=10, C1=12, C2=12, C4=10
2. अम्पायर बोट :- 02 विथ ओ.बी.एम.
3. प्रतियोगिता हेतु नवीन जेट्टी का क्रय किया गया।
4. प्रतियोगिता हेतु 08 लाइन का ट्रैक, खिलाड़ियो की सुरक्षा हेतु एस.डी.आर.एफ. बचाव दल की नियुक्ती
5. प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियो के लिये चिकित्सक की टीम की नियुक्ती।
6. तकनीकी अधिकारियो के आवास, भोजन व ट्रांसप्रार्ट आदि ब्यवस्थाऐ संम्पूर्ण पाई गई।
श्री पी.एस.बुन्देला अध्यक्ष एम.पी.ए.के.सी.ए. ने बताया कि भोपाल क्याकिंग एवं केनोइंग खेलो में अभी अब्वल है। भोपाल म.प्र. के खिलाड़ियो ने विगत माह में आयोजित ऐषियन गेम्स केनो स्प्रिंट में भारत को एक कास्य पदक प्राप्त हुआ जिसके पदक विजेता अर्जुन सिंह व सलाम सुनील भी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे है। साथ ही साथ पैरा केनो ऐषियन गेम्स में म.प्र. की खिलाड़ी प्राची यादव ने एक गोल्ड एक सिल्बर, मनीष कौरव ने एक कास्य व गजेन्द्र सिंह ने एक कास्य पदक प्राप्त किया। इस तारतम्य में पैरा केनो की खिलाड़ी प्राची यादव का नाम अर्जुन अवार्ड के लिये नोमिनेट किया गया है यह केनो की पहली अर्जुुन आवार्डी भारतीय महिला होगी।


