200+ टीम टोटल में छक्कों के बादशाह संजू सैमसन, रोहित ने अभिषेक को छोड़ा पीछे; देखें टॉप-7

0

नई दिल्ली : संजू सैमसन टी20 फॉर्मेट के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार हैं। हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ समाप्त हुई तीन मैचों की टी20 सीरीज में उन्होंने दो अर्धशतक लगाए और भारत की ओर से दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। तीसरे टी20 मुकाबले में संजू ने अपने टी20 क्रिकेट करियर में 9 हजार रन भी पूरे किए। टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम कई शानदार रिकॉर्ड दर्ज हैं। अब उन्होंने एक और खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। संजू सैमसन टी20 इंटरनेशनल में 200 से ज्यादा के टीम टोटल वाले मुकाबलों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, संजू सैमसन ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

संजू सैमसन ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच में 50 रन की पारी खेली थी और इस दौरान उन्होंने 4 छक्के लगाए थे और इन छक्कों के दम पर उन्होंने सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया और वो टी20आई में 200 प्लस टोटल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यानी भारत की तरफ से टी20आई में जितनी बार भी 200 प्लस का स्कोर बना है उन मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर अब संजू बन गए।

संजू सैमसन ने टी20आई में 200 प्लस टीम टोटल में सबसे ज्यादा 66 छक्के लगाए हैं जबकि सूर्यकुमार यादव ने 65 छक्के जड़े हैं। रोहित शर्मा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर 64 छक्कों के साथ मौजूद हैं जबकि अभिषेक शर्मा ने कुल 61 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में 5वें नंबर पर क्विंटन डिकॉक हैं जिन्होंने 57 छक्के लगाए हैं जबकि हार्दिक पंड्या और जोस बटलर 54-54 छक्कों के साथ छठे स्थान पर हैं जबकि ग्लेन मैक्सवेल 53 छक्कों के साथ सातवें नंबर पर हैं।

200+ टीम टोटल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया ने टॉप-7 बैटर

66 छक्के: संजू सैमसन (20 पारियां)
65 छक्के: सूर्यकुमार यादव (27 पारियां)
64 छक्के: रोहित शर्मा (19 पारियां)
61 छक्के: अभिषेक शर्मा (18 पारियां)
57 छक्के: क्विंटन डीकॉक (17 पारियां)
54 छक्के: हार्दिक पांड्या (30 पारियां)
54 छक्के: जोस बटलर (22 पारियां)
53 छक्के: ग्लेन मैक्सवेल (18 पारियां)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here