नई दिल्ली : संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींच लिया। फाइनल से पहले ही संजू ने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप 3 में जगह बना ली है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली और इसके बाद सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन किया। दोनों मैचों में संजू की पारी ने टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई और वह साफ दिखा दिया कि अहम मौकों पर वह टीम के लिए कितना बड़ा योगदान दे सकते हैं।
इशान किशन ने बनाया टॉप रैंक, पहले स्थान पर पहुंचे
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रविवार को होगा, लेकिन उससे पहले बात अगर टीम इंडिया के लिए इस टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों की बात की जाए तो इशान किशन अब नंबर वन पर आ गए हैं। सेमीफाइनल से पहले तक सूर्यकुमार पहले स्थान पर थे, लेकिन अब तस्वीर फिलहाल तो बदल गई और कप्तान सूर्या दूसरे नंबर पर आ गए और संजू ने अपनी धाकड़ बैटिंग के दम पर तीसरे स्थान पर कब्जा कर लिया।
तीसरे नंबर पर काबिज हुए संजू सैमसन
संजू सैमसन ने इस टूर्नामेंट में भारत के लिए अब तक कुल 4 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 2 अर्धशतक के साथ 232 रन बनाए हैं। इन 4 मैचों में संजू ने कुल 115 गेंदों का सामना किया है और इन गेंदों पर उन्होंने ये रन बनाने में सफलता हासिल की और तीसरे स्थान पर हैं। वहीं इशान किशन ने 8 मैचों में 263 रन बनाए हैं और भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर हैं जबकि दूसरे स्थान पर टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं।
टी20WC 2026 में शिवम दुबे ने हासिल किया चौथा स्थान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सूर्यकुमार यादव ने अब तक खेले 8 मैचों में 242 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 84 रन रहा है। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर शिवम दुबे हैं, जिन्होंने लगातार भारत के लिए शानदार बल्लेबाजी की है। दुबे ने अब तक 8 मुकाबलों में कुल 209 रन बनाए हैं। वहीं, हार्दिक पंड्या इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। पंड्या ने भारत के लिए 8 मैचों में 2 अर्धशतकों के साथ कुल 199 रन बनाए हैं, जो उनकी स्थिरता और टीम के लिए योगदान को दर्शाता है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बैटर (फाइनल से पहले)
इशान किशन- 263 रन
सूर्यकुमार यादव- 242 रन
संजू सैमसन- 232 रन
शिवम दुबे- 209 रन
हार्दिक पंड्या- 199 रन


