संजू सैमसन का धमाका, 4 छक्के लगाकर साहिबजादा फरहान से निकले आगे

0

नई दिल्ली : वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को 24 रन से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से प्रभावित किया। संजू ने आक्रामक अंदाज में 23 गेंदों पर 56 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के और 6 चौके शामिल रहे। इन 4 छक्कों के दम पर संजू ने साल 2026 में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ दिया।

संजू सैमसन ने हैदराबाद में खेली अपनी पारी के दौरान 4 छक्के लगाए और शिखर धवन और ट्रैविस हेड के बड़े रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। संजू सैमसन ने इस मैच में अपना अर्धशतक सिर्फ 20 गेंदों पर पूरा किया और उन्होंने 243.48 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। संजू सैमसन का ये 4 मैचों में दूसरा अर्धशतक रहा और उन्होंने अब तक 4 मैचों में भारत के लिए इस टी20 सीरीज में कुल 261 रन बनाए हैं।

संजू सैमसन का धमाका, साहिबजादा फरहान को छोड़ा पीछे

संजू सैमसन ने हैदराबाद में चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी पारी के दौरान 4 छक्के लगाए और वो अब टी20 प्रारूप में साल 2026 में छक्के लगाने के मामले में साहिबजादा फरहान से आगे निकल गए। संजू ने इस साल अब तक खेले 38 टी20 मैचों में कुल 68 छक्के लगाए हैं जबकि साहिबजादा फरहान ने अब तक कुल 39 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 67 छक्के लगाए हैं। संजू ने अब तक 67 छक्के लगाने वाले लियाम लिविंगस्टोन को भी पीछे छोड़ा।

संजू सैमसन का कमाल, शिखर धवन और हेड को छोड़ा पीछे

संजू सैमसन ने हैदराबाद में 4 छक्के लगाए और वो अब हैदराबाद में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में शिखर धवन और ट्रैविस हेड से आगे निकल गए। संजू ने इस मैदान पर अब तक खेले 15 पारियों में कुल 34 छक्के लगाए हैं जबकि धवन और हेड ने इस मैदान पर कुल 33-33 छक्के लगाए थे। संजू इस मैदान पर सबसे ज्यादा टी20 छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए जबकि पहले नंबर पर 77 छक्कों के साथ डेविड वॉर्नर मौजूद हैं।

हैदराबाद में सर्वाधिक टी20 छक्के
  • 77 छक्के- डेविड वार्नर (35)
  • 71 छक्के- अभिषेक शर्मा (32)
  • 54 छक्के- हेनरिक क्लासेन (22)
  • 34 छक्के- संजू सैमसन (15)
  • 33 छक्के- शिखर धवन (48)
  • 33 छक्के- ट्रैविस हेड (19)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here