31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

भारत की जीत के बाद संजू सैमसन का बयान, बोले– जसप्रीत बुमराह होने चाहिए थे प्लेयर ऑफ द मैच

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में रोमांच अपने चरम पर देखने को मिला। भारत ने गुरुवार (5 मार्च) को इंग्लैंड को 7 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन इसके बावजूद मुकाबला आखिरी ओवरों तक रोमांचक बना रहा और भारत को बेहद मामूली अंतर से जीत हासिल हुई।

इस शानदार प्रदर्शन के लिए संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सैमसन ने लगातार दूसरे मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। हालांकि वह शतक बनाने से चूक गए, लेकिन उन्हें इसका कोई खास अफसोस नहीं है, क्योंकि उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण बात टीम की जीत और फाइनल में पहुंचना है।

बुमराह की तारीफ में क्या बोले संजू सैमसन?

जसप्रीत बुमराह को संजू सैमसन ने कहा, ‘ (जीत का) क्रेडिट जसप्रीत बुमराह को जाता है, वर्ल्ड क्लास बॉलर, पीढी में एक बार आने वाले गेंदबाज। मुझे लगता है कि आज उन्होंने यही किया। यह (सम्मान) असल में उन्हें मिलना चाहिए। अगर हम अंत के ओवरों में इस तरह से गेंदबाजी नहीं करते तो मुझे लगता है कि मैं यहां खड़ा नहीं होता। सारा क्रेडिट गेंदबाजों को जाता है। उन्होंने मुश्किल हालात में खुद पर भरोसा कायम रखा।’

शतक से चूकने पर क्या बोले संजू सैमसन?

संजू सैमसन से सवाल हुआ कि क्या शतक मायने रखता है? उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता। आप शतक नहीं बना सकते। यह प्रॉसेस में बन जाता है। यह टेस्ट क्रिकेट नहीं है। यह वनडे मैच नहीं है, जहां आप तेज खेलने के बाद संभल सकते हैं और फिर तेज खेल सकते हैं। आप पहले बल्लेबाजी कर रहे हैं और आपको शुरुआत मिल गई है तो आपके पास तेज बल्लेबाजी के अलावा कोई चारा नहीं है। मैच देश की जीत में योगदान देकर खुश हूं।’

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles