नई दिल्ली : अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन शानदार लय में नजर आए। उन्होंने महज 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका सबसे तेज अर्धशतक रहा। संजू ने 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 50 से ज्यादा रन की पारी खेली और इस दौरान यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा, इशान किशन और तिलक वर्मा समेत पांच भारतीय बल्लेबाजों की बराबरी भी कर ली।
संजू सैमसन का बड़ा कमाल, यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
संजू सैसमन ने अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंदों पर 57 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 259.09 का रहा। इस पारी के बाद संजू सैमसन ने यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। संजू सैमसन ने टी20आई में चौथी बात 200 की ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 50 से ज्यादा बड़ी पारी खेलने का कमाल किया तो वहीं यशस्वी जायसवाल ने ऐसा 3 बार किया था। यानी भारत की तरफ से टी20आई में 200 की ज्यादा स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा बार 50 प्लस की पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संजू अब चौथे नंबर पर आ गए जबकि यशस्वी जायसवाल 5वें नंबर पर चले गए।
टी20आई में भारत की तरफ से 200 की ज्यादा स्ट्राइक रेट से 50 से ज्यादा बड़ी पारी खेलने के मामले में संजू चौथे नंबर पर आ गए तो वहीं इस नंबर पर संजू के साथ रोहित शर्मा, केएल राहुल, इशान किशन, हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा मौजूद हैं जिन्होंने 4-4 बार ऐसा कमाल किया है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं जिन्होंने ऐसा 13 बार किया है जबकि अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 10 बार ये कमाल किया है।
T20I में 200+ स्ट्राइक रेट के साथ भारत के लिए सबसे ज्यादा बार 50+ रन बनाने वाले खिलाड़ी
- 13 बार – सूर्यकुमार यादव
- 10 बार – अभिषेक शर्मा
- 5 बार – युवराज सिंह
- 4 बार – संजू सैमसन
- 4 बार – रोहित शर्मा
- 4 बार – केएल राहुल
- 4 बार – इशान किशन
- 4 बार – हार्दिक पांड्या
- 4 बार – तिलक वर्मा
- 3 बार – यशस्वी जायसवाल
- 2 बार – विराट कोहली
- 2 बार – श्रेयस अय्यर
- 2 बार – शिवम दुबे


