टेस्ट डेब्यू के बाद सारांश जैन ने खोला राज, पिता ने कही थी ये खास बात

0

नई दिल्ली : श्रीलंका दौरे पर भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले ऑलराउंडर सारांश जैन अब दलीप ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन को दोहराने के इरादे से मैदान पर उतर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन को टेस्ट टीम तक पहुंचने की अहम वजह मानने वाले सारांश जैन ने बातचीत में घरेलू क्रिकेट के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि श्रीलंका दौरा खत्म होने के बाद उनकी अपने पिता से क्या बातचीत हुई और उन्होंने आगे के लिए किस तरह की सलाह दी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सारांश जैन ने बताया, ‘मेरा हमेशा रहता है कि कोई भी घरेलू क्रिकेट मैच हो, अगर मैं उपलब्ध हूं तो उसमें खेलूंगा और ट्राई करूंगा कि टीम की जो भी मांग होगी, उसे पूरी करूं। श्रीलंका में जो फाइनल डे था, वह 27 अगस्त को खत्म हुआ और फिर 28 अगस्त को बेंगलुरु के लिए चल दिए। फिर 29 अगस्त को हम लोगों की प्रैक्टिस थी। सुबह हमारा फिटनेस सेशन था। …तो मेरा मानना है कि थोड़ा सा थकाऊ था, लेकिन फिर से दलीप ट्रॉफी खेलना है तो यह बहुत अच्छी फीलिंग है।’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सारांश जैन कहते हैं, ‘हमेशा अपनी जड़ें याद रखनी चाहिए। बोलते हैं ना कि आप घर लौटते हैं तो आपको बहुत अच्छा वाइब मिलती है। …तो भारत लौटकर, बेंगलुरु में आकर, CoE में आकर बहुत ही अच्छा महसूस हो रहा था। जब मैंने यहां एंट्री की तो पिछले साल की जो भी यादें थीं वे सभी फिर से ताजें हो गईं।’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सारांश जैन ने कहा, ‘मेरी जिंदगी में घरेलू क्रिकेट की बहुत ज्यादा महत्ता है, क्योंकि मैं अंतिम 3-4 वर्षों से लगातार अच्छी परफॉर्मेंस दे रहा था। मैं मानता हूं कि चयनकर्ताओं ने उस चीज को देखकर मुझे रिवॉर्ड दिया है। पहले इंडिया ए में खेलने को मिला, फिर उसमें मैंने अच्छा किया तो उसके बाद मुझे टेस्ट कैप मिली। … तो मैं सोचता हूं कि सिर्फ मेरे लिए ही नहीं, जितने भी सभी खिलाड़ी हैं, उनके लिए घरेलू क्रिकेट बहुत एक अच्छा प्लेटफार्म है और अगर आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो निश्चित रूप से चयनकर्ता आपको आगे मौका देते हैं, क्योंकि वे सभी मुकाबले देखने आते हैं।’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सारांश जैन ने कहा, ‘श्रीलंका में काफी अच्छा अनुभव रहा, क्योंकि शुरुआत से ही आप एक सपना देखते हो कि आपको इंडिया टेस्ट कैप पहननी है। जब मेरे को जड्डू भाई ने टेस्ट कैप दी, तो उस वक्त मेरे भीतर बहुत मिली-जुली भावनाएं थीं और बहुत उत्सुकता भी थी।’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गौतम गंभीर और शुभमन गिल की चर्चा करते हुए सारांश जैन ने कहा, ‘जीजी सर से काफी चीजें सीखने को मिलीं। मेरी जीजी सर, शुभमन से काफी बातचीत हुई। उन्होंने भी यही बोला कि जो आप घरेलू क्रिकेट में करते आये हैं, उसको ही अप्लाई करने की कोशिश करो। गेंदबाजी में बोलूं तो मुझे वहां बहुत सारी लर्निंग्स मिलीं, जैसेकि किस पेस पर वह गेम चलता है और क्या डिमांड करते हैं, तो बहुत सारी चीजें ऐसी हैं जो मैंने मैच के दौरान सीखी हैं।’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिता से हुई बातचीत का जिक्र करते हुए सारांश जैन ने कहा, “टूर खत्म होने के बाद पिता से भी यही बात हुई थी। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर तुमने अच्छी गेंदबाजी की। बस कोशिश करना कि आगे भी घरेलू क्रिकेट में जैसा प्रदर्शन करते आए हो, उसी तरह खेलते रहो और अपनी इसी लय को आगे भी जारी रखो।”

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दलीप ट्रॉफी को लेकर सारांश जैन ने कहा, “अभी दलीप ट्रॉफी में मेरे वही लक्ष्य हैं जो पिछले साल थे। मेरा मकसद सेंट्रल जोन को दोबारा चैंपियन बनाना है। साथ ही कोशिश रहेगी कि पिछले साल मैंने अपनी टीम के लिए जैसा प्रदर्शन किया था, उसे एक बार फिर दोहरा सकूं। मैं उसी प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करूंगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here