इंदौर। सरताज अकादमी ने 5 जुलाई को नारायण बाग बाल विकास केंद्र बैडमिंटन हाल में एस डी एम (डिप्टी कलेक्टर) मल्हारगंज निधि वर्मा और माला सिंह ठाकुर के आतिथ्य में विश्व बैडमिंटन दिवस मनाया। सरताज बच्चों ने आकर्षक बैडमिंटन केक काटी,आकर्षक और स्वादिष्ट केक फेंटेसी इंदौर के सौजन्य से प्रदान की गई। अभ्यास मंडल सचिव माला सिंह ठाकुर ने विश्व बैडमिंटन दिवस और प्रकाश पादुकोण की सफलता का जिक्र किया। माला सिंह ठाकुर, विधायक गोलु शुक्ला और दीपेंद्र सिंह सोलंकी विश्व बैडमिंटन दिवस पर सरताज अकादमी में बैडमिंटन भी खेले। सरताज अकादमी प्रबंध निदेशक और प्रशिक्षक धर्मेश यशलहा ने संचालन किया। नायशा पुरोहित, मन बडजत्या,आदित्य तिलवनकर, अदवित शाह ने अतिथियों का स्वागत किया।


