सौम्या तिवारी सीनियर चैलेंजर T-20 ट्रॉफी लिए इंडिया “सी” टीम में चयनित

0

भोपाल: अरेरा क्रिकेट अकादमी भोपाल की प्रतिभावान क्रिकेटर सौम्या तिवारी का हाल ही में समाप्त हुई राष्ट्रीय सीनियर टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर चैलेंजर ट्रॉफी T-20 के लिए इंडिया “सी” टीम में चयन किया गया है। साथ ही ग्वालियर से अनुष्का शर्मा और शहडोल से पूजा वस्त्रकार का भी चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 14 से 25 नवम्बर तक रांची में खेली जाएगी। पिछले कई वर्षों से सौम्या अरेरा अकादमी में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। सौम्या की उपलब्धि पर बीडीसीए और अकादमी के मुख्य कोच सुरेश चैनानी, अब्दुल जमील, ज्योतिरादित्य सिंह, अंकित ग्रोवर और सचिव हेमन्त कपूर तथा सभी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here