SCO vs ITA : स्कॉटलैंड की बल्लेबाजी की शुरुआत, इटली की नज़र शुरुआती विकेट पर

0

नई दिल्ली : ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में 9 फरवरी को टूर्नामेंट का सातवां मुकाबला स्कॉटलैंड और इटली के बीच खेला जा रहा है। यह मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में हो रहा है। इटली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है। टॉस के बाद इटली के कप्तान वेन मैडसेन ने कहा कि टीम को उम्मीद है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेगी और पिछले मैच की सकारात्मक बातें इस मुकाबले में लागू कर पाएगी। उन्होंने स्कॉटलैंड को एक मजबूत टीम बताते हुए कहा कि दर्शकों को एक रोमांचक मैच देखने को मिलेगा। इटली की प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक बदलाव किया गया है, जहां शरीफ की जगह ब्रैड व्हील को शामिल किया गया है।

स्कॉटलैंड और इटली दोनों को ग्रुप C में जगह मिली है, जहां उन्हें कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना है। इस ग्रुप में दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और नेपाल जैसी मजबूत टीमें भी शामिल हैं। ऐसे में हर मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम हो जाता है। ईडन गार्डन्स की तेज आउटफील्ड और बल्लेबाज़ों के मुफीद पिच पर स्कॉटलैंड और इटली जीत के साथ अपने अभियान को मज़बूत करने की कोशिश करेंगी। टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिहाज़ से यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।

प्लेइंग इलेवन

स्कॉटलैंड (प्लेइंग XI): जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी।

इटली (प्लेइंग XI): जस्टिन मोस्का, एंथनी मोस्का, जेजे स्मट्स, वेन मैडसेन (कप्तान), हैरी मैनेंटी, बेन मैनेंटी, जियान मीड (विकेटकीपर), ग्रांट स्टीवर्ट, क्रिशन कालूगामेज, अली हसन, थॉमस ड्रेका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here