31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

बीडीसीए अंडर-18 इंटर डिस्ट्रिक्ट: सीहोर ने रायसेन को 9 विकेट से हराया

एनएसटी न्यूज, भोपाल। विदिशा में जारी अंडर-18 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में सीहोर ने रायसेन पर आसान जीत दर्ज की। रायसेन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39 ओवर में 112 रन बनाए। विधांत ठाकुर 32* रन पर टिके रहे, जबकि गौतम और अरुण ने 18-18 रन जोड़े। सीहोर की गेंदबाजी धारदार रही। नवनीत सोनी ने 3 विकेट झटके, जबकि केशव आदित्य, देवेंद्र और बिलाल मियां ने 2-2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सीहोर ने 20.5 ओवर में 113/1 रन बनाई और मैच अपने नाम किया। आदिल खान 61* और दीपेश सेन 42 रन बनाकर लौटे। रायसेन से केवल अरुण मीना को 1 विकेट मिला। सीहोर ने मुकाबला 9 विकेट से जीता।

सेंट माइकल अकादमी की 96 रन से शानदार जीत

इधर, स्व. जी.एस. पठानिया सर U-18 इंटर क्लब टूर्नामेंट में सेंट माइकल अकादमी ने रेलवे यूथ को 96 रन से हराया। रेलवे टीम अपने मंगलवार के 59/7 स्कोर से आगे बढ़ते हुए 82 रन पर सिमट गई। सेंट माइकल से अली ज़ैदी ने 6 और आयुष सोनी ने 3 विकेट चटकाए। सेंट माइकल की दूसरी पारी 114 रन पर खत्म हुई, जिसमें भविष्य त्यागी ने 32 और आरफ कुरैशी ने 18 रन बनाए। रेलवे यूथ की ओर से दिव्यांश ने 5 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए रेलवे ने दिन का खेल 94/8 पर समाप्त किया। प्रज्वल गुप्त ने 20 और उत्तम अहिरवार ने 14 रन बनाए। सेंट माइकल से अजहर महमूद ने 4 और आयुष सोनी ने 2 विकेट लिए। टीम को पहली पारी और कुल अंतर से 96 रन की जीत मिली।

अंकुर क्रिकेट अकादमी ने पहली पारी की बढ़त से जीता मुकाबला

अंकुर क्रिकेट अकादमी ने दो दिवसीय मैच में सेंचुरियन अकादमी पर पहली पारी की बढ़त लेकर जीत दर्ज की। सेंचुरियन टीम दूसरे दिन 115 रन पर आउट हुई, जिसमें अरशान ने 65 रन बनाए। अंकुर के सोहम द्विवेदी ने 7 विकेट की शानदार गेंदबाजी की, समर्थ राजपूत ने 2 विकेट लिए। अंकुर ने पहली पारी में 43 रन की बढ़त बनाई। दूसरी पारी में टीम ने दिन का खेल 120/3 पर समाप्त किया। प्रयाग जरीवाला 47* और सोहम द्विवेदी 20* रन पर खेल रहे थे। सेंचुरियन की ओर से अवनीश बैरागी ने 3 विकेट झटके। पहली पारी की बढ़त के आधार पर अंकुर ने मुकाबला जीत लिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles