Athletics अकादमी भोपाल में प्रवेश हेतु चयन कार्यक्रम 15 और 16 अप्रैल को

0

भोपाल। वर्ष 2024-25 अंतर्गत म.प्र. राज्य एथेलेटिक्स अकादमी भोपाल के प्रतिभा चयन कार्यक्रम का आयोजन 15 से 16 अप्रैल 2024 को प्रातः 07ः00 से सायं 06ः00 बजे तक तात्याटोपे स्टेडियम भोपाल में समय किया जा रहा है। खेल में रूचि रखने वाले प्रतिभावान खिलाड़ी चयन ट्रायल में प्रतिभागिता कर सकते है।
प्रतिभा चयन में एथेलेटिक्स खेल की 100मी. 200मी. 800मी., 1500मी. 3000मी., स्टीपल चेस, 100 मी. हर्डल, 3000 मी. रेसवाॅक, हाई जम्प, लाॅग जम्प, ट्रिपल जम्प, पोल वाल्ट, शॉट पुट, डिस्कस, हेमर थ्रो, जेवलिन थ्रो सहित 20 विधा शामिल हैं।

चयन ट्रायल में भाग लेने हेतु पात्रता

ऽ स्कूल गेम्स, जूनियर, सीनियर, ओपन नेशनल और यूनीवर्सिटी खेल प्रतियोगिता, के पदक विजेता खिलाड़ी एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, टाॅल और टेलेन्टेड चयन ट्रायल हेतु पात्र होंगें।
ऽ आयु – वांछित आयु 18 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 01 अप्रैल 2024 से की जावेगी।
ऽ चयन प्रक्रिया – तीन चरणों में (1. फिजिकल टेस्ट, 2. स्किल टेस्ट, 3. मेडिकल टेस्ट)
ऽ आवश्यक दस्तावेज:- प्रतिभा चयन के समय खिलाड़ियों को आयु, मूल निवासी/स्थानीय निवास प्रमाण-पत्र एवं आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा।

खेल अकादमी के खिलाड़ियों को चयनित होने पर सुविधाएं
ऽ उच्च स्तरी अधोसंरचना एवं उपकरण 2. उच्च स्तरीय खेल प्रशिक्षण 3. उच्च स्तरीय स्पोर्ट्स साइंस सेन्टर 4. निःशुल्क आवास, 5. भोजन, 6. चिकित्सा, 7. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर टूर्नामेन्ट एक्सपोजर इत्यादि आवष्यक सुविधायें।
प्रतिभा चयन ट्रायल में प्रतिभागिता करने वाले खिलाड़ियों को आवास, भोजन, यात्रा व अन्य का व्यय स्वयं के द्वारा करना होगा।
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क:-
क्र. प्रशिक्षक एवं विधा मोबाईल न.
1 श्री एस.के.प्रसाद – मिडिल लांग डिस्टेंस 8815253507
2 केप्टन श्री संदीप बैस – मिडिल लांग डिस्टेंस 9424743956
3 श्री अमित गौतम – जम्प 9893759017
4 सुश्री षिप्रा मसीह – स्प्रिंट 9617842085
5 श्री घनश्याम – पोल वोल्ट 9415180119
6 मो. हदीथ – थ्रो 8004548140

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here