senior national sailing: म.प्र. अकादमी की खिलाड़ियों ने जीते 02 पदक

0

भोपाल: 12 से 18 मई 2024 तक सीनियर नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप 2024 का आयोजन मुम्बई में किया गया। चैम्पियनशिप में खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने 01 स्वर्ण और 01 रजत सहित कुल 02 पदक अर्जित किये।

खेल अकादमी की खिलाड़ी कु. विद्यांशी ने 01 स्वर्ण, और कु. नेहा ठाकुर 01 रजत सहित 02 पदक

मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमी के 02 खिलाड़ी कु. विद्यांशी मिश्रा और नेहा ठाकुर ने सेलिंग खेल का शानदान प्रदर्शन कर 01 स्वर्ण और 01 रजत पदक अर्जित किया। चैम्पियनशिप में कु. विद्यांशी मिश्रा ने IQFoil इवेन्ट में काफी कम वजन की खिलाड़ी रहते हुये अपने खेल कौशल और शारीरिक दक्षता के साथ 15 से 20 नॉट की तेज हवा में खेल उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

वही ILCA6 इवेन्ट में अकादमी की खिलाड़ी नेहा ठाकुर ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर रजत पदक अर्जित किया। खिलाड़ी नेहा ठाकुर ने एशियन गेम्स हांगजाउ चायना में रजत पदक अर्जित किया था। अकादमी के दोनों पदक विजेता खिलाड़ी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक नरेन्द्र राजपूत और सहायक प्रशिक्षक अनिल शर्मा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत् हैं।

प्रतियोगिता में वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह फ्लेग आफीसर कमॉंडिंग इन चीफ आफ वेस्टर्न नेवल कमाण्ड के मुख्य आतिथ्य में खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता में देश भर के कुल 12 क्लब, स्टेट / एसोसिएशन के 69 सेलरों ने भागीदारी की थी। मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमी के कुल 09 सदस्यीय दल ने प्रतिभागिता की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here