Gwalior में सीनियर टेनिस खिलाड़ियों को मिला सम्मान

0

ग्वालियर: हाल ही में ग्वालियर शहर में प्रथम मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता सिटी सेंटर टेनिस परिसर पर संपन्न हुई।इस स्पर्धा के समापन समारोह में मध्य प्रदेश के पूर्व वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ियों को ग्वालियर चंबल टेनिस एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया।

शुभ्रा तिवारी यह मध्य प्रदेश की शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी रही तथा ग्वालियर में पहले इंटरनेशनल टूर्नामेंट में क्वालीफाई कर मुख्य चक्र तक पहुंची।मानसी मजेजी यह भी शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी रही हैं। सीनियर ऐज ग्रुप में भारत की इस समय नंबर एक खिलाड़ी रही है। हरप्रीत बाजपेई भी मध्य प्रदेश में शीर्ष स्थान पर रही हैं। वे वूमेंस नेशनल में दो बार कांस्य पदक जीत चुकी है तथा स्कूल नेशनल में चार बार कांस्य पदक प्राप्त किया। आदित्य बाजपेई भी मध्य प्रदेश के शीर्ष खिलाड़ियों में रहे है।

स्कूल नेशनल तथा सीबीएसई नेशनल्स में कई पदक जीते हैं। खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह ग्वालियर कलेक्टर रुचिता चौहान ने प्रदान किये। इस अवसर पर ग्वालियर चंबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव एवं विक्रम अवार्डी अनुराग ठाकुर, ग्वालियर चंबल टेनिस एसोसिएशन के मुख्य प्रशिक्षक विकास पाण्डेय मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ खिलाड़ी विवेक पाण्डेय ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here