नई दिल्ली: इंग्लैंड में पाकिस्तान के बल्लेबाज़ हैदर अली आपराधिक जांच के घेरे में आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस घटना के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हैदर अली को निलंबित कर दिया। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
इंग्लैंड में पाकिस्तान शाहीन का दौरा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 3 अगस्त को ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने पाकिस्तान के 24 वर्षीय बल्लेबाज़ हैदर अली को होव में गिरफ्तार किया। पाकिस्तान के लिए दो वनडे और 35 टी20 मैच खेल चुके हैदर उस समय बेकेनहैम में एक दिवसीय मैच में पाकिस्तान शाहीन का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इंग्लैंड दौरे पर वह टीम के सीनियर खिलाड़ियों में शामिल थे और फर्स्ट क्लास XI के खिलाफ खेले गए तीनों 50 ओवर के मैचों के साथ-साथ दो तीन दिवसीय मुकाबलों में भी हिस्सा लिया था।
इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान शाहीन में विवाद
पीसीबी ने पुष्टि की कि उसे ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस द्वारा की जा रही एक आपराधिक जांच की जानकारी मिली है, जो पाकिस्तान शाहीन के हालिया इंग्लैंड दौरे के दौरान हुई एक घटना से जुड़ी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि खिलाड़ियों के हितों और कानूनी अधिकारों की रक्षा करना उनकी जिम्मेदारी है, और इसी के तहत हैदर अली को पूरी जांच प्रक्रिया के दौरान अपने अधिकारों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
हैदर अली अस्थायी रूप से सस्पेंड, PCB की बड़ी कार्रवाई
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीसीबी ने अपने बयान में कहा कि वह यूनाइटेड किंगडम की कानूनी प्रक्रियाओं का पूरा सम्मान करता है और मानता है कि जांच को उसकी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ने दिया जाना चाहिए। इसी कारण बोर्ड


