शहीद भगत सिंह अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, अकीरा अकादमी की जीत

0

Nst News, bhopal.  मध्यप्रदेश केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में प्रथम शहीद भगत सिंह अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ के साथ हुई, जिससे पूरे मैदान में देशभक्ति का माहौल बन गया।  टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में अंकुर क्रिकेट अकादमी और अकीरा क्रिकेट अकादमी के बीच मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अकीरा क्रिकेट अकादमी ने 40 ओवर में 194 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अर्जुन माहले ने शानदार 54 रन बनाए, जबकि प्राघव ने 37 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।  अंकुर क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में प्राग जरीवाला और उत्सव ने 2-2 विकेट लेकर विपक्षी टीम को सीमित करने का प्रयास किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंकुर क्रिकेट अकादमी की टीम 154 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से प्रयाग जरीवाला ने 53 रन की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज ज्यादा योगदान नहीं दे सके।  अकीरा क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में दिशान पाटीदार और उत्सव ने 2-2 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई। इस प्रकार अकीरा क्रिकेट अकादमी ने 40 रन से मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की।  मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन माहले को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here