लंका प्रीमियर लीग में पहली बार खेलेंगे शाहीन अफरीदी, केंडी रॉयल्स से करेंगे डेब्यू

0

लाहौर। पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी पहली बार लंका प्रीमियर लीग (LPL) में खेलते नजर आएंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने उन्हें टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी कर दिया है। शाहीन आगामी सीजन में केंडी रॉयल्स की ओर से मैदान में उतरेंगे। हाल ही में शाहीन अफरीदी को वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में जगह नहीं मिली थी। टेस्ट क्रिकेट में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं करने के बाद अब उनका पूरा ध्यान सीमित ओवरों के क्रिकेट, खासकर वनडे और टी20 प्रारूप पर रहेगा। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शाहीन पाकिस्तान के सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने अब तक 136 विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की है और टीम के प्रमुख गेंदबाजों में शामिल हैं। लंका प्रीमियर लीग का नया सत्र 17 जुलाई से शुरू होगा। केंडी रॉयल्स अपना पहला मुकाबला 18 जुलाई को दांबुला सिक्सर्स के खिलाफ खेलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here