शांतिलाल मेहता स्मृति इंदौर जिला जूनियर बैडमिंटन स्पर्धा 2 जुलाई से

0
इंदौर: इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन द्वारा आयोजित शांतिलाल मेहता स्मृति इंदौर जिला जूनियर नगद इनामी  बैडमिंटन स्पर्धा 2 से 4 जुलाई तक  नेहरु स्टेडियम बैडमिंटन हाल में होगी, इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन सचिव आर.पी.सिंह नैयर ने बताया कि स्पर्धा में 17 और 19 वर्ष बालक और बालिका एकल और युगल  एवं मिश्रित युगल के मुकाबले होगे, इस  जिला स्पर्धा और  हो चुकी  इंदौर जिला रैंकिंग बैडमिंटन स्पर्धा के आधार इंदौर जिला टीम  का चयन होगा  जो राज्य जूनियर बैडमिंटन स्पर्धा में हिस्सा लेंगी, स्पर्धा के लिए  प्रविष्टियां  30 जून तक इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन सह सचिव धर्मेश यशलहा, कोषाध्यक्ष विशाल चांदवानी, शालिनी परदेशी, सुधांशु व्यास को दी जा सकती हैं,
लोकसभा चुनाव के बाद नेहरु स्टेडियम बैडमिंटन हाल में बैडमिंटन की नियमित गतिविधि शुरु हो चुकी हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here