भोपाल। जर्मनी के शूल में 22 से 29 जून, 2017 तक आयोजित इंटरनेशनल जूनियर शाॅटगन कप ग्रान्ड प्रिक्स में शूटिंग अकादमी की शाॅटगन खिलाड़ी बेटियां शैफाली रजक और आयशा खान तथा जूनियर शूटिंग वल्र्ड चैम्पियनशिप में अकादमी के रायफल खिलाड़ी हर्षित बिंजवा, प्रसिद्धि महंत और सैय्यद आरिब परवेज तथा पिस्टल खिलाड़ी चिंकी यादव भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी खिलाड़ी जर्मनी के लिए रवाना हो चुके हैं। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में शैफाली रजक और आयशा खान टेªप इवेन्ट में निशाना साधेंगी जबकि हर्षित बिंजवा 50 मीटर फ्री थ््राी रायफल पोजीशन (बालक वर्ग), प्रसिद्धि महंत 50 मीटर स्पोट्र्स रायफल प्रोन (बालिका वर्ग) इवेन्ट और सैय्यद आरिब परवेज 50 मीटर फ्री रायफल प्रोन (बालक वर्ग) तथा चिंकी यादव बालिका वर्ग के 25 मीटर स्पोट्र्स पिस्टल में प्रतिभा प्रदर्शन करंेगी।
खेल मंत्री ने दी शुभकामनाएं
प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करने और पदक जीतकर देश-प्रदेश को गौरवान्वित करने के लिए अकादमी के शूटिंग खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। संचालक खेल और युवा कल्याण उपेन्द्र जैन ने भी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया है।

