31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026

जबलपुर की श्रेया अग्रवाल ने मिस्र में रचा इतिहास, वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य

एनएसटी न्यूज, भोपाल। संस्कारधानी जबलपुर की अंतर्राष्ट्रीय राइफल शूटर श्रेया अग्रवाल ने एक बार फिर भारत का परचम विश्व मंच पर फहरा दिया है। काहिरा (मिस्र) में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड निशानेबाजी चैंपियनशिप में श्रेया ने 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम में श्रेया के साथ एलेवेनिल वालारिवन और मेघना सज्जनार शामिल थीं। तीनों शूटरों ने सटीक निशानेबाजी और बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए भारत को तीसरा स्थान दिलाया। श्रेया का सफर संघर्षों से भरा रहा है। जबलपुर की 25 वर्षीय शूटर ने 2016 में गन फॉर ग्लोरी शूटिंग अकादमी के टैलेंट सर्च प्रोग्राम के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी। लंबे समय तक रोज 4 से 6 घंटे की कड़ी मेहनत और कोच निशांत नथवानी के मार्गदर्शन ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया। स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के चलते 2022 के बाद वह राष्ट्रीय स्क्वाड से बाहर रहीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। मानसिक और तकनीकी तौर पर खुद को बेहतर बनाया और इस वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार वापसी कर पदक अपने नाम किया। मध्य प्रदेश सरकार उन्हें 2018 में एकलव्य अवॉर्ड से सम्मानित कर चुकी है और 2019 में वह देश की नंबर एक राइफल शूटर बनी थीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles