ठाकुर स्मृति क्रिकेट: मयंक चतुर्वेदी और एनसीसीसी अकादमी के बीच होगा खिताबी मुकाबला

0

भोपाल। भोपाल संभाग क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्व. श्री हुकुम सिंह ठाकुर स्मृति दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता (90 ओवर्स ) मे फेथ क्रिकेट ग्राउंड पर एनसीसीसी ए और फेथ क्रिकेट क्लब के मध्य मैच खेला गया जिसमे मैच के पहले दिन फेथ क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए फेथ क्रिकेट क्लब की टीम 70.3 ओवर मे 250 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। फेथ क्रिकेट क्लब की तरफ से रितिक टाडा ने 55, अंकुश सिंह ने 52, अक्षत रघुवंशी ने 39, अक्षत दुआ ने 38, आलोक गोस्वामी ने 21 और प्रांकेश राय ने 20 रन का योगदान दिया। एनसीसीसी ए की तरफ से राहुल पटेल ने 3 विकेट लिए जबकि प्रियांशु शुक्ला, शुभम झावा और आकाश सिंह ने 2-2 जबकि प्रखर शर्मा ने 1 विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी एनसीसीसी ए की टीम ने 60.1 ओवर मे 5 विकेट खोकर 253 रन बनाकर यह मैच 5 विकेट से जीत लिया और फ़ाइनल मे प्रवेश किया जहां उसका मुक़ाबला मयंक चतुर्वेदी सीनियर से 22 फरवरी ओल्ड कैम्पियन मैदान पर होगा।

एनसीसीसी ए की तरफ से नितेश भदौरिया ने 66, नवीन सिंह ने 58, मीत त्रिपाठी ने 37, पलाश चौधरी ने 32, प्रखर शर्मा ने 18 जबकि मुदित और आकाश ने 13-13 रन का योगदान दिया। फेथ क्रिकेट क्लब की तरफ से प्रांकेश राय ने 3 जबकि सार्थक और पृथ्वी ने 1-1 विकेट लिया। नितेश भदौरिया को मेन ऑफ़ द मैच चुना गया।

आज के मैच

ओल्ड केम्पीयन मैदान

  • फ़ाइनल एमसीसीए सीनियर्स विरुद्ध एनसीसीसी ए अकादमी प्रातः 9 बजे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here