27.3 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

गिल बोले: रोहित-विराट जैसे दिग्गजों का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान की बात

पर्थ: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को पर्थ में खेले जा रहे पहले वनडे से पहले टीम इंडिया के नए वनडे कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के साथ कप्तानी करना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि ये वही खिलाड़ी हैं जिन्हें देखकर वे बड़े हुए हैं और जिनके खेल ने उन्हें प्रेरित किया है।गिल ने पत्रकारों से कहा, “खेल के इतने बड़े दिग्गजों का नेतृत्व करना मेरे लिए गर्व की बात है। अगर मैं किसी कठिन परिस्थिति में पड़ा तो उनसे सलाह लेने में हिचकिचाऊंगा नहीं।”

गिल ने साफ कहा कि रोहित और विराट के साथ उनके रिश्ते में कोई बदलाव नहीं आया है। “बाहर जो बातें हो रही हैं, वह अलग हैं। हमारे बीच ऐसा कुछ नहीं है। रोहित भाई हमेशा मदद करते हैं और अगर किसी खास स्थिति में मुझे राय चाहिए होती है, तो मैं उनसे पूछता हूं कि वो क्या करते।”उन्होंने आगे कहा, “मुझे हर किसी की राय जानना और फिर अपनी समझ से निर्णय लेना पसंद है। विराट भाई और रोहित भाई दोनों अपने अनुभव को साझा करने में कभी पीछे नहीं रहते।”

नए कप्तान के तौर पर गिल मानते हैं कि अतिरिक्त ज़िम्मेदारी उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा, “मुझे दबाव में खेलना पसंद है। जब मैं बल्लेबाज़ी करता हूं, तो कोशिश करता हूं कि सिर्फ बल्लेबाज़ की तरह सोचूं, कप्तान की तरह नहीं।” इस सीरीज़ में पहली बार गिल के नेतृत्व में टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी। वहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली शायद आख़िरी बार ऑस्ट्रेलियाई सरज़मीं पर वनडे खेलते नज़र आएं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles