34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

लॉर्ड्स टेस्ट में हार पर बोले गिल– निचले क्रम का जज्बा काबिल-ए-तारीफ

लंदन: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने रवींद्र जडेजा की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट को अंतिम सेशन तक पहुंचाकर मुकाबले को ज़िंदादिल बनाए रखा। भारत यह मैच महज 22 रन से हार गया, लेकिन जडेजा की जुझारू पारी टीम की उम्मीद बनाए रखी।

पांचवें दिन जडेजा को शुरुआत में ही क्रीज पर आना पड़ा। उन्होंने 181 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 61 रन बनाए। उनकी इस संयमित पारी में 1 छक्का और 4 चौके शामिल रहे। लेकिन दुर्भाग्य से दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिल पाया, और भारत जीत से कुछ कदम दूर रह गया।

गिल ने जडेजा की तारीफ करते हुए कहा, “जडेजा भारत के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। वो गेंदबाज़ी, बल्लेबाज़ी और फील्डिंग – तीनों में बेहद खास योगदान देते हैं। उन्होंने जिस धैर्य और समझदारी से पांचवें दिन खेला, वो शानदार था।

गिल ने टीम के निचले क्रम की सराहना करते हुए कहा, “हमने पहले कहा था कि निचला क्रम उतना योगदान नहीं दे रहा, लेकिन इस मैच में उन्होंने जो साहस दिखाया, वो शानदार था। अगर एक छोटी साझेदारी और बन जाती, तो हम जीत के करीब पहुंच सकते थे।”

कप्तान गिल ने टीम की कमजोरियों को भी स्वीकार किया। उन्होंने माना कि चौथे और पांचवें दिन टॉप ऑर्डर से अपेक्षित प्रदर्शन नहीं हुआ। गिल ने कहा, “अगर दो बल्लेबाज़ों के बीच 50 रन की साझेदारी हो जाती, तो निचले क्रम के लिए खेलना आसान होता। यह पहली बार है जब हमने सीरीज में उस स्तर का प्रदर्शन नहीं किया, जैसा हम अब तक करते आए हैं, लेकिन ऐसा क्रिकेट में हो जाता है।”

इंग्लैंड ने यह तीसरा टेस्ट मैच जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। अब भारत को मैनचेस्टर और ओवल में वापसी करने का मौका मिलेगा। गिल को उम्मीद है कि टीम आने वाले मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles