23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026

शुभमन गिल ने रोहित को टक्कर दी, WTC में सबसे ज्यादा शतक दर्ज; पटौदी के टेस्ट छक्कों से मेल

नई दिल्ली: भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट पर 518 रन बनाकर पारी घोषित की। इस पारी में यशस्वी जायसवाल ने शानदार 175 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 129 रन की शतकीय पारी खेली। गिल ने इस पारी के दौरान रोहित शर्मा को शतकों के मामले में पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने बतौर कप्तान टेस्ट में नवाब पटौदी जितने छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड बराबर किया, जो उनके दमदार प्रदर्शन का संकेत है।

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ शुभमन गिल ने बनाया इतिहास

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का 10वां शतक लगाया, जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भी उनका 10वां शतक था। इस उपलब्धि के साथ गिल ने एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो इससे पहले WTC में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज थे और उनके नाम 9 शतक थे। अब शुभमन गिल ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए WTC में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल कर लिया है।

WTC में भारत के लिए सर्वाधिक शतक

शुभमन गिल – 10 शतक
रोहित शर्मा- 9 शतक

गिल ने नवाब पटौदी के रिकॉर्ड की बराबरी की

गिल ने इंडीज के खिलाफ पहली पारी में नाबाद 129 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 16 चौके भी जड़े। इन 2 छक्कों के दम पर गिल ने नवाब पटौदी की बराबरी कर ली। दरअसल टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान नवाब पटौदी ने कुल 14 छक्के लगाए थे और गिल के भी अब टेस्ट मैच में कप्तान के रूप में कुल 14 छक्के हो गए। भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 51 छक्के एमएस धोनी ने लगाए थे।

टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय कप्तान

51 छक्के – एमएस धोनी (96 पारी)
25 छक्के – रोहित शर्मा (42 पारी)
17 छक्के – सौरव गांगुली (75 पारी)
17 छक्के – विराट कोहली (113 पारी)
14 छक्के – शुभमन गिल (12 पारी)
14 छक्के – नवाब पटौदी (73 पारी)

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles