कोलकाता टेस्ट में शुभमन गिल की अनुपस्थिति—क्या दूसरी पारी में भारत कर पाएगा 11 खिलाड़ियों का उपयोग?

0

नई दिल्ली : भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल कोलकाता टेस्ट मैच से बाहर होना पड़ा है। मैच के दूसरे दिन बल्लेबाजी करते समय उनकी गर्दन में तेज दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद उन्हें तुरंत मैदान छोड़ना पड़ा। दिन का खेल समाप्त होने पर गिल को जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और मेडिकल टीम उनकी हालत पर लगातार नजर रखे हुए है।

गिल मैच के दूसरे दिन पहली पारी में 4 रन बनाने के बाद मैदान से बाहर चले गए थे। पहली पारी में साइमन हार्पर की गेंद पर स्वीप शॉट खेलने के बाद उनकी गर्दन में परेशानी हो गई थी और फिजियो ने उनका इलाज किया था, लेकिन उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद दूसरे दिन शाम में उनकी हालत और गंभीर हो गई थी और फिर उनके गर्दन में सर्वाइकल कॉलर लगाकर उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

भारत करेगा दूसरी पारी की शुरुआत सिर्फ 10 बल्लेबाज़ों के साथ

शुभमन गिल पहली पारी में भी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर नहीं आए थे, जिसके कारण भारत सिर्फ 10 बल्लेबाज़ों के साथ उतरा था। अब दूसरी पारी में भी टीम इंडिया को 10 ही बल्लेबाज़ों के साथ खेलना पड़ेगा। वजह यह है कि गिल की चोट के बाद भारत को किसी तरह का रिप्लेसमेंट नहीं मिल सकता। आईसीसी के नियमों के अनुसार केवल कनकशन (Concussion) की स्थिति में ही खिलाड़ी का रिप्लेसमेंट दिया जाता है, जबकि गिल को ऐसी कोई चोट नहीं लगी। इसलिए उनकी जगह कोई और खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन सकता और भारत को घटे हुए बल्लेबाज़ी क्रम के साथ ही आगे खेलना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here