मप्र को गौरवान्वित करने वाले शटलर्श ने पी नरहरि से की मुलाकात 

0

भोपाल। अखिल भारतीय सिविल सेवा बैडमिन्टन प्रतियोगिता में पदक जीतकर मप्र को गौरवान्वित करने वाले शटलर्श ने पी नरहरि, सचिव, खेल और युवा कल्याण विभाग, मप्र शासन से भेंट की। विगत दिनों चंडीगढ में सम्पन्न स्पर्धा में मप्र के शटलर्श ने एक स्वर्ण और दो रजक पदक जीते थे।

स्पर्धा में डॉ शालिनी यादव, क्रीडा अधिकारी, शासकीय महाविद्यालय, मंझोली ने 55$ वर्ग महिला एकल में स्वर्ण तथा इसी वर्ग के मिश्रित युगल में डॉ पीबी रेड्डी, प्रभारी प्राचार्य, शासकीय महाविद्यालय, नागदा के साथ मिलकर रजत पदक जीता। महिला युगल 55$ वर्ग में शर्ली भारद्वाज, विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी विभाग, भोपाल में सहायक वर्ग-2 ने प्रदेश को रजत दिलाया।

सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग पी नरहरि नें शटलर्श की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया एवं उनके प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने खिलाडियों से आव्हान किया कि वे इसी प्रकार खेल से जुडे रहें तथा युवाओं का मार्गदर्शन करते रहें। इस अवसर पर मप्र टीम के मैनेजर दीप सिंह, उप संचालक एवं कोच राजू राठौर, सहायक संचालक, उद्योग संचालनालय भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here