नई दिल्ली : मार्च 2026 में भारत को टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने वाले सूर्यकुमार यादव के कप्तानी पद से हटने की खबरों ने क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यान खींचा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई टी20 टीम के नेतृत्व में बदलाव की तैयारी कर रहा है। इसी क्रम में श्रेयस अय्यर को नई जिम्मेदारी सौंपे जाने की चर्चा जोरों पर है। वहीं, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम में मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है। अगर यह फैसला आधिकारिक रूप लेता है, तो भारतीय टी20 टीम में कई नए चेहरों और नई रणनीति के साथ एक नए अध्याय की शुरुआत देखने को मिल सकती है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टी20 टीम में नेतृत्व परिवर्तन लगभग तय माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई से दावा किया गया है कि श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कमान सौंपी जा सकती है, जबकि युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा उपकप्तान की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। दूसरी ओर, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुताबिक आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित होने वाली टीम में 15 वर्षीय प्रतिभाशाली बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है। यदि ऐसा होता है, तो यह युवा खिलाड़ी के करियर का सबसे बड़ा अवसर साबित होगा।
श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा के नाम पर बनी सहमति
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बताया कि टीम इंडिया की टी20 कैप्टेंसी पर गुरुवार को हुई एपेक्स काउंसिल की मीटिंग में कोई भी चर्चा नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान और तिलक वर्मा को नया उपकप्तान बनाने पर सहमत हो चुके हैं। जानकारी के मुताबिक अय्यर 6 जून को चयन समिति की बैठक का हिस्सा हो सकते हैं। चयन समिति द्वारा 6 जून को आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान किया जाएगा।
ओलंपिक-टी20 विश्व कप मिशन के लिए बना खास प्लान!
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, श्रेयस अय्यर के सूर्यकुमार यादव की जगह भारत के नए टी20 कप्तान बनने की संभावना पर सहमति बन चुकी है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने पहली बार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में शामिल करने का मन बना लिया है। बताया जा रहा है कि यह फैसला भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया जा रहा है, ताकि 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक और ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में आयोजित होने वाले 2028 टी20 विश्व कप के लिए एक मजबूत और युवा टीम तैयार की जा सके।


