नई दिल्ली : वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 के फाइनल में रविवार (18 अक्टूबर) को वेस्टइंडीज चैंपियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड चैंपियंस को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड से मिले 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने महज 17 ओवर में एक विकेट खोकर 165 रन बना लिए। टीम की जीत में लेंडल सिमंस और चैडविक वॉल्टन ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं और लक्ष्य को आसान बना दिया। इससे पहले गेंदबाजी में ड्वेन ब्रावो ने दमदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके और इंग्लैंड की पारी पर अंकुश लगाने में अहम भूमिका निभाई।
वेस्टइंडीज ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों विभागों में प्रभावशाली खेल दिखाकर फाइनल मुकाबला एकतरफा अंदाज में जीत लिया। वेस्टइंडीज चैंपियंस की पारी की बात करें तो लेंडल सिमंस ने 53 गेंद पर 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 77 रन बनाए। चैडविक वॉल्टन ने 35 गेंद पर 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 58 रन बनाए। क्रिस गेल 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 14 गेंद पर 21 रन बनाए। अजमल शहजाद को उनका विकेट मिला।
मोईन अली की तूफानी पारी, 39 गेंदों पर ठोके 60 रन
इंग्लैंड चैंपियंस के लिए मोईन अली ने 39 गेंद पर 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 60 रन बनाए। ओवैस शाह ने 28 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 38 रन बनाए। रवि बोपारा ने 17 गेंद पर 16 रन बनाए। टोबी रोलांड-जोन्स ने 11 गेंद पर नाबाद 11 रन बनाए।
फाइनल में ब्रावो का जलवा, 21 रन देकर लिए 3 विकेट
जेसन रॉय 7, फिल मस्टर्ड 5, समित पटेल 3 और डेविड मलान 2 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड के लिए ड्वेन ब्रावो ने 21 रन देकर 3 विकेट लिए। फिडेल एडवर्ड्स, शेल्डन कॉट्रल, रेमन रीफर और कार्लोस ब्रेथवेट ने 1-1 विकेट लिए। ड्वेन ब्रावो प्लेयर ऑफ द मैच और चैडविक वॉल्टन प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।


