26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

सिंधु अंत तक संघर्ष कर सेमीफाइनल में पहुंची

कोउलून। भारत की दो दिग्गज खिलाड़ियों ओलिंपिक रजत विजेता पीवी सिंधु आैर पूर्व वर्ल्ड नंबर वन साइना नेहवाल के बीच सेमीफाइनल मैच होने का सपना हांगकांग आेपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट में टूट गया। टूर्नामेंट में पीवी सिंधु तो सेमीफाइनल में पहुंच गईं लेकिन साइना नेहवाल क्वार्टर फाइनल में हार गईं। विश्व रैंकिंग में नौवें स्थान पर पहुंच चुकीं और चाइना ओपन सुपर सीरीज का खिताब जीतने वाली सिंधु ने महिला सिंगल क्वार्टरफाइनल मुकाबले में सिंगापुर की जियाओयू लियांग को एक घंटे 19 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 21-17, 21-23, 21-18 से हराया। महिला वर्ग के एक अन्य क्वार्टर फाइनल मैच में पांचवीं सीड साइना को हांगकांग की चियूंग एनगान यी ने एक घंटे 11 मिनट में 21-8, 18-21, 21-19 से हरा दिया। यदि साइना सेमीफाइनल में पहुंच जाती तो उनका सिंधु से मुकाबला हो सकता था। लेकिन उनकी हार से देश की दो शीर्ष खिलाड़ियों के बीच आपसी मुकाबला देखने का बहुप्रतीक्षित सपना टूट गया। सिंधु का सेमीफाइनल में चियूंग एनगान यी से मुकाबला होगा। सिंधु का विश्व रैंकिंग में 26वें नंबर की हांगकांग की खिलाड़ी चियूंग के खिलाफ 2-0 का करियर रिकॉर्ड है।
6 अंक से पिछड़ने के बाद जीतीं सिंधु
अनुभवी सिंधु ने लगातार सात अंक लेकर 16-16 पर लियांग को पकड़ा और आखिर में फिर तीन अंक लेकर 21-18 से गेम और मैच जीत लिया। पुरुष सिंगल में भारत के समीर वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशिया के चोंग वेई फेंग को 47 मिनट में 21-17, 23-21 से हराकर अंतिम चार में स्थान बना लिया। लेकिन अजय जयराम क्वार्टर फाइनल में हार गए।
सिंधु-लियांग मैच
सिंधु ने क्वार्टर फाइनल मैच जरूर जीता लेकिन उन्हें अंत तक संघर्ष के लिए बाध्य होना पड़ा। पहले गेम में 8-8 और 10-10 की बराबरी के बाद उन्होंने 21-17 से गेम जीता।
लियांग का कमाल
दूसरे गेम में सिंधु अपनी लय बरकरार नहीं रख सकीं और लियांग ने कड़ी चुनौती पेश कर 3-3 पर और फिर 12-12 की बराबरी की। सिंधु ने इसके बाद लगातार चार अंक लिए और 16-12 से बढ़त बनाई लेकिन लियांग ने 18-18 पर बराबरी कर ली। दोनों में फिर एक एक अंक के लिए संघर्ष हुआ आैर 21-21 के स्कोर पर बराबरी के बाद लियांग ने तीन अंक लेकर 23-21 से गेम जीत स्कोर 1-1 की बराबरी पर ला दिया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles