34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

24 घंटे में बदली सिराज की किस्मत, स्पेन प्लान से टीम इंडिया के हीरो बने

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से महज 24 घंटे पहले मोहम्मद सिराज की किस्मत ने अचानक करवट ले ली। करीब 19 महीनों से भारत के लिए टी20 मैच नहीं खेलने वाले सिराज को अचानक टीम में मौका मिला और उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले उन्होंने जर्मनी में लंबी छुट्टी मनाने और रियल मैड्रिड का मैच देखने के लिए स्पेन जाने का प्लान बनाया था, जिसकी जानकारी उन्होंने हैदराबाद में अपने दोस्तों को भी दी थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम के ट्रेनर एड्रियन ले रॉक्स का मैसेज आया तो सिराज ने कहा कि उन्हें परेशान न किया जाए। फिर हर्षित राणा चोटिल हुए और सूर्यकुमार यादव ने फोन करके मुंबई आने कहा तो सिराज को लगा कि वह मजाक कर रहे हैं। सिराज भारतीय टीम में आए और जसप्रीत बुमराह के बीमार होने के कारण खेल भी गए। अमेरिका के खिलाफ भारत जीत में हीरो बनकर उभरे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सिराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बाते बता हुए कहा कि भगवान की मर्जी को कोई बदल नहीं सकता।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सिराज ने कहा, ‘मैं जब फ्लाइट में यहां आ रहा था तो मुझे यह सपना लग रहा था। मैं मान चुका था कि मुझे वर्ल्ड कप खेलने को नहीं मिलेगा। मैं अपने परिवार के साथ समय बिता रहा था। अचानक सूर्या भाई का फोन आया। उन्होंने कहा मिया रेडी हो जा, बैग पैक कर ले। मैंने उनसे कहा मजाक मत करो। उन्होंने कहा सच कह रहा हूं। थोड़ी देर में चयनकर्ता प्रज्ञान ओझा का फोन आया और मुझे चौंकाने वाली खबर मिली।’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद सिराज ने मैच के बाद कहा, “भगवान ने 24 घंटे में मेरी किस्मत बदल दी। मैं अपने परिवार के साथ समय बिता रहा था, तभी एड्रियन का मैसेज आया और उन्होंने पूछा कि मैं क्या कर रहा हूं। मैंने जवाब दिया कि अभी मैसेज मत करो, मैं कुछ चार-दिवसीय मैच खेलने के बाद आराम कर रहा हूं और मुझे ब्रेक की जरूरत है।” हालांकि अचानक मिले मौके को सिराज ने पूरी तरह भुनाया और अमेरिका के खिलाफ 29 रन देकर 3 विकेट झटके। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने 29 रन से जीत दर्ज की और टीम की सफलता में उन्होंने अहम भूमिका निभाई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles