24.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

आरजीपीवी नोडल वालीबाल महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता: पुरुष वर्ग में सिस्टेक गांधी नगर बना विजेता

एनएसटी न्यूज, भोपाल। एलएनसीटी कैंपस रायसेन रोड भोपाल में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के तत्वाधान में लक्ष्मी नारायण कालेज आफ टेक्नोलॉजी साइंस भोपाल द्वारा आयोजित आरजीपीवी नोडल वॉलीबॉल महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता 2025-26 पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में एलएनसीटी को सिस्टेक गांधीनगर ने 2-1 से, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में जेएनसीटी को ओरियंटल ने 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में सिस्टेक गांधीनगर ने ओरियंटल को 2-0 से हराकर फाइनल खिताब हासिल किया। पुरुष वर्ग के प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पंकज जैन स्पोर्ट्स डायरेक्टर एलएनसीटी, लेफ्टिनेंट अनुराग चौकसे जेएनसीटी, निलेश मिश्रा सिस्टेक गांधीनगर, अबरार खान ओरियंटल, मुकेश त्रिपाठी, सूरज नारायण यादव एवं अन्य खेल अधिकारियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। पुरुष वर्ग में बेस्ट लिफ्टर का अवार्ड राहुल सिस्टेक गांधीनगर, बेस्ट अटैकर किशन सिंह राजपूत सिस्टेक गांधीनगर, बेस्ट लिब्रो अविनाश झा एलएनसीटी को दिया गया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित खिलाड़ी एलएनसीटी भोपाल में आयोजित होने वाले आरजीपीवी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भोपाल नोडल का प्रतिनिधित्व करेगी। कार्यक्रम का संचालन खेल अधिकारी महेश सोधिया ने किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles