Captain Babar Azam समेत छह खिलाड़ी और चार अधिकारी बाकी टीम के साथ वापस नहीं लौटेंगे, छुट्टी मनाने जा रहे लंदन

0

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई करने में विफल रही पाकिस्तान क्रिकेट टीम सोमवार (17 जून) से पाकिस्तान वापस लौटेगी। खिलाड़ी 19 जून को दुबई के रास्ते पाकिस्तान पहुंचेंगे। क्रिकेट पाकिस्तान वेबसाइट कि रिपोर्ट के अनुसार कप्तान बाबर आजम समेत छह खिलाड़ी और चार अधिकारी बाकी टीम के साथ वापस नहीं लौटेंगे। कोच गैरी क्रिस्टर्न और सहायक कोच अजहर महमूद भी अपने-अपने घर रवाना होंगे।

पाकिस्तान के खिलाड़ी 19 जून को दुबई के रास्ते पाकिस्तान पहुंचेंगे। हालांकि, कप्तान बाबर समेत छह खिलाड़ी और चार अधिकारी बाकी टीम के साथ वापस नहीं लौटेंगे। बाबर आजम, मोहम्मद आमिर, इमाद वसीम, हारिस रऊफ, शादाब खान और आजम खान जैसे खिलाड़ी अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने की योजना बना रहे हैं।

इनमें से कुछ खिलाड़ी छुट्टियां मनाने लंदन जाएंगे। लंदन में रहने के दौरान कुछ खिलाड़ी इंग्लैंड में लीग में खेलने पर विचार कर रहे हैं। इस बीच, मुख्य कोच गैरी क्रिस्टर्न और सहायक कोच अजहर महमूद अपने घर लौट जाएंगे। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पास फिलहाल कोई तत्काल कार्यक्रम नहीं है। यही वजह है कोचिंग स्टाफ पीसीबी की अनुमति से अपने-अपने देशों को वापस जा रहा है।

पाकिस्तान टीम अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज की मेजबानी करने वाली है। इसके बाद इंग्लैंड की टेस्ट टीम अक्टूबर में पाकिस्तान का दौरा करेगी। टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद कप्तान बाबर आजम समेत टीम के अन्य खिलाड़ियों की खूब आलोचना हुई है। 2023 वनडे वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल न पहुंच पाने वाली टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ग्रुप स्टेज से अमेरिका और भारत से हारकर बाहर हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here