SL vs AUS: श्रीलंका ने दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को दिया 282 का लक्ष्य, कुशल मेंडिस चमके

0

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में शानदार जीत के बाद श्रीलंका ने शुक्रवार को पहली पारी में 281 रन बनाए। टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज कुशल मेंडिस चमके जिन्होंने शतकीय पारी खेली। वहीं कप्तान चरित असालंका ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया गेंदबाज ज्यादा विकेट हासिल नहीं कर सके।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उन्होंने अपना विकेट महज 15 रन के स्कोर के पर ही पहला विकेट खो दिया। इसके बाद निशान मधुशंका और कुशल मेंडिस ने 98 रन की साझेदारी करके टीम की पारी को संभाला। इस साझेदारी को बेन ड्वारशुइस ने तोड़ा।

25वें ओवर की चौथी गेंद पर निशान मधुशंका ने पुल शॉट खेला, गेंद बल्ले के किनारे पर लगी और एडम जंपा ने रिवर्स कप स्टाइल में कैच लपका। हालांकि अंपायर्स ने फिर भी इस कैच को थर्ड अंपायर को रेफर किया। निशान ने 70 गेंदों में 51 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने चार चौके और एक छक्के लगाया।

27वें ओवर में कामिंदु मेंडिस 8 गेंदों में केवल चार रन बनाकर आउट हुए। शॉन एबट ने उन्हें बोल्ड किया। इसके बाद मेंडिंस और चरित असालंका ने भी मजबूत साझेदारी की। कुशल मेंडिस शतक लगाकर एडम जंपा का शिकार बने। उन्होंने 115 गेंदों में 101 रन बनाए औऱ मैथ्यू शॉर्ट को कैच दे बैठे। उन्होंने 66 गेंदों में 78 रन बनाए। इस पारी में 6 चौके और तीन छक्के शामिल थे। वह आखिर तक नाबाद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here