SL vs AUS: श्रीलंका ने 2 मैच की एकदिवसीय सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का किया सूपड़ा साफ

0

नई दिल्ली: श्रीलंका ने 2 मैच की एकदिवसीय सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ कर दिया। श्रीलंका ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर खेले गए सीरीज के आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया को 174 रन के विशाल अंतर से हराया। श्रीलंका ने सीरीज का पहला वनडे 49 रन से जीता था। दूसरे वनडे में श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा, दुनित वेलालागे और असिता फर्नांडो की तिकड़ी ने जमकर कहर बरपाया।

वानिंदु हसरंगा ने 7 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उनके दो ओवर मेडन भी रहे। दुनिथ वेलालागे ने ऑस्ट्रेलियाई पारी का अंत किया। उन्होंने 7.2 ओवर में 35 रन देकर 4 विकेट झटके। खास यह है कि दुनिथ वेलालागे नवंबर 2024 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। उन पर किसी भी फ्रेंचाइजी ने दांव नहीं लगाया था। दुनिथ वेलालागे का बेस प्राइस 75 लाख रुपये था। असिता फर्नांडो ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here