SL vs NZ 3rd: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज

0

नई दिल्ली: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। श्रीलंका के पास तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त हो गई है। श्रीलंका ने पहला वनडे दाम्बुला में डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर 45 रन से जीता था श्रीलंका की इस साल अपनी धरती पर वनडे सीरीज में यह पांचवीं जीत है। उसने अफगानिस्तान, भारत और वेस्टइंडीज को हराया था। पिछले साल भारत में वनडे विश्व कप में नौवे स्थान पर रहने के बाद श्रीलंका अगले साल होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी के लिये क्वालिफाई नहीं कर सका लेकिन उसके बाद से सिर्फ एक वनडे सीरीज बांग्लादेश में गंवाई है।

SL vs NZ 3rd ODI

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मैच कब खेला जाना है?
श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मैच भारतीय समय अनुसार मंगलवार (19 नवंबर 2024) को खेला जाना है।

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मैच किस स्टेडियम में खेला जाएगा?
श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मैच पल्लेकेले के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मैच किस समय शुरू होगा?
श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। टॉस भारतीय समयानुसार 2 बजे होगा।

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड तीसरे वनडे मैच का किस टीवी चैनल पर लाइव टेलीकास्ट होगा?
श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड तीसरे वनडे मैच का भारत में लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर होगा।

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड तीसरे वनडे मैच को OTT पर कहां लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है?
श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड तीसरे वनडे इंटरनेशनल मैच को भारत में सोनीलिव ऐप पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा।

श्रीलंका टीम: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानाज, कामिंडु मेंडिस, महीश तीक्षना, जेफरी वेंडरसे, दिलशान मदुशंका, असिथा फर्नांडो, कुसल परेरा, दुशान हेमंथा, निशान मदुष्का, डुनिथ वेलालेज, मोहम्मद शिराज, चामिंडु विक्रमसिंघे

न्यूजीलैंड टीम: विल यंग, ​​टिम रॉबिन्सन, हेनरी निकोल्स, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिच हे , मिचेल सेंटनर, नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, एडम मिल्न, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जोश क्लार्कसन, ज़ाचरी फ़ॉल्क्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here