SL W vs BAN W: बांग्लादेश की हार, शर्मिन-सुल्ताना के अर्धशतक ने भी नहीं बदला नतीजा, श्रीलंका ने सात रन से हराया

0

नवी मुंबई: श्रीलंका ने महिला वनडे विश्व कप के 21वें मुकाबले में बांग्लादेश को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में सात रन से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए हंसिनी परेरा के शानदार अर्धशतक की मदद से श्रीलंका ने 48.4 ओवर में 10 विकेट पर 202 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर सिर्फ 195 रन ही बना सकी। कप्तान निगार सुल्ताना ने 77 और शर्मिन अख्तर ने नाबाद 64 रन बनाए, लेकिन टीम जीत नहीं बचा सकी। श्रीलंका की गेंदबाजी में चामरी अटापट्टू ने चार विकेट लिए, जबकि सुगंदिका कुमारी और उद्देशिका प्रबोधिनी ने क्रमशः दो और एक विकेट चटकाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here