एसएमएटी 2026-27: सबसे बड़ी पारियां खेलने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची

0

नई दिल्ली : सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट 2026-27 के छठे चरण के मुकाबले समाप्त हो चुके हैं और 6 स्टेज के मैच समाप्त होने के बाद इस सीजन में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों में कुछ बदलाव आए हैं। छठे चरण के मैच में दिल्ली के कप्तान व ओपनर प्रियांश आर्या ने इस सीजन की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का कमाल किया तो वहीं यश ढुल टॉप-2 की लिस्ट से बाहर हो चुके हैं। प्रियांश ने पिछले कुछ मैचों में अपनी क्षमता साबित की और इस सीजन का हाईएस्ट स्कोर बना दिया।

प्रियांश आर्या ने रजत पाटीदार को पछाड़ा, यश तीसरे नंबर पर खिसके

प्रियांश आर्या ने तमिलनाडु के खिलाफ छठे चरण के मुकाबले में अपना रौद्र रूप दिखाया और इस सीजन की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेली। उन्होंने 68 गेंदों पर ही 181 रन ठोक दिए और इस सीजन में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबहर पर आ गए। वहीं रजत पाटीदार जिन्होंने असम के खिलाफ 48 गेंदों पर 135 रन की पारी खेली थी वो दूसरे नंबर पर चले गए।

दिल्ली के ही बैटर यश ढुल ने इस सीजन की शानदार शुरुआत की थी, लेकिन पिछले कुछ मैचों में उनका बल्ला खामोश रहा है और वो सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने के मामले में अब तीसरे नंबर पर खिसक गए। यश ने बिहार के खिलाफ 59 गेंदों पर 125 रन की पारी खेली थी। वहीं इस लिस्ट में चौथे नंबर पर विकल्प तिवारी हैं जिन्होंने 56 गेंदों पर 119 रन की पारी खेली थी जबकि 5वें स्थान पर अंकित राजेश कुमार हैं जिन्होंने बिहार के खिलाफ ही 51 गेंदों पर 116 रन की पारी खेली था।

SMAT 2026-27 के छठे चरण के मैचों के बाद सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
बल्लेबाज रन गेंद स्ट्राइक रेट विरुद्ध 4 6
प्रियांश आर्या 181 68 266.18 तमिलनाडु 7 19
रजत पाटीदार 135 48 281.25 असम 8 13
यश ढुल 125 59 211.86 बिहार 16 7
विकल्प तिवारी 119 56 212.5 ओडिशा 18 3
अंकित राजेश कुमार 116 51 227.45 बिहार 6 11

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here