34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

विमेंस प्रीमियर लीग में स्मृति मंधाना का जलवा, RCB को दो बार दिलाया खिताब, कई रिकॉर्ड ध्वस्त

नई दिल्ली : स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का खिताब अपने नाम किया। मंधाना ने न सिर्फ कप्तान के तौर पर टीम का शानदार नेतृत्व किया, बल्कि बल्लेबाज़ के रूप में भी अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया। निजी जीवन में आई चुनौतियों के बावजूद उन्होंने मैदान पर अपना पूरा फोकस बनाए रखा और यह साबित किया कि दबाव में भी उनका जज़्बा और मानसिक मजबूती कितनी दमदार है। उनके नेतृत्व और खेल ने टीम की सफलता में निर्णायक भूमिका निभाई।

फाइनल मुकाबले में 204 रनों के बड़े लक्ष्य के सामने स्मृति मंधाना बिल्कुल भी नहीं डगमगाईं और उन्होंने साबित कर दिया कि वह बड़े मैचों की खिलाड़ी हैं। उनकी शानदार पारी ने आरसीबी की जीत की राह आसान कर दी। इस दमदार प्रदर्शन के लिए मंधाना को न सिर्फ प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, बल्कि उन्होंने ऑरेंज कैप भी अपने नाम की। इसके साथ ही वह आरसीबी की ओर से विमेंस प्रीमियर लीग के एक सीजन में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज़ भी बन गईं। यही नहीं, इस सीजन में मंधाना ने कई अहम और यादगार रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में मंधाना द्वारा बनाए रिकॉर्ड्स

-मंधाना ने 23 गेंदों पर अर्धशतक लगाया जो विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में सबसे तेज अर्धशतक रहा।
-मंधाना ने इस सीजन में खेले 9 मैचों में सबसे ज्यादा 57 चौके लगाए।
-मंधाना ने इस सीजन में 9 मैचों में 9 छक्के लगाए और सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बैटर्स की लिस्ट में चौथे नंबर पर रहीं।
-मंधाना ने फाइनल में 87 रन की पारी खेली और ये इस लीग के फाइनल में खेली गई सबसे बड़ी पारी रही।
-मंधाना ने इस सीजन में दूसरी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी (96 रन) खेली।
-मंधाना इस सीजन में सबसे ज्यादा रन (377 रन) बनाने वाली बैटर रहीं।
-मंधाना पहली ऐसी भारतीय रहीं जिन्हें इस लीग में ऑरेंज कैप मिला।
-मंधाना का औसत 53.86 था जो इस सीजन का तीसरी सबसे बेस्ट औसत रहा।
-मंधाना ने इस सीजन में 153.25 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए जो चौथा बेस्ट स्ट्राइक रेट रहा।
-मंधाना ने फाइनल में जॉर्जिया के साथ 165 रन की साझेदारी की और इस लीग के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी रही।
-मंधाना आरसीबी को दो खिताब दिलाने वाली पहली कप्तानी बनीं और हरमनप्रीत कौर की बराबरी कर ली जिन्होंने मुंबई को दो बार चैंपियन इस लीग में बनायाा है।
–मंधाना इस सीजन में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी रहीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles