साउथ अफ्रीका ए ने इंडिया ए को दिया 286 रन का लक्ष्य, 3 बल्लेबाजों ने बनाई फिफ्टी

0

नई दिल्ली : इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच तीन मैचों की अनौपचारिक वनडे सीरीज का पहला मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शुरूआत में ऐसा लगा कि उनका यह निर्णय गलत साबित होगा, क्योंकि केवल 11.2 ओवर में उन्होंने 53 रन पर 5 विकेट गंवा दिए।

इसके बाद डियान फॉरेस्टर, डेलानो पोटगीटर, ब्योर्न फोर्टुइन ने शानदार बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया। डियान फॉरेस्टर, डेलानो पोटगीटर, ब्योर्न फोर्टुइन तीनों ने ही अर्धशतक लगाए। डियान फॉरेस्टर 83 गेंद में 77, डेलानो पोटगीटर 105 गेंद में 90 और ब्योर्न फोर्टुइन 56 गेंद में 59 रन बनाकर आउट हुए।

फॉरेस्टर, पोटगीटर, फोर्टुइन ने ठोके पचासे

डियान फॉरेस्टर, डेलानो पोटगीटर, ब्योर्न फोर्टुइन के अर्धशतक की मदद से साउथ अफ्रीका ए ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 286 रन बनाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने 2-2 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा, निशांत संधू, रियान पराग और नितीश कुमार रेड्डी भी 1-1 विकेट लेने में सफल रहे। इंडिया ए की कमान तिलक वर्मा के हाथों में है। मार्क्स एकरमैन साउथ अफ्रीका ए की अगुआई कर रहे हैं।

इंडिया ए की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, रियान पराग, तिलक वर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, निशांत सिंधु, हर्षित राणा, विप्रज निगम, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

साउथ अफ्रीका ए की प्लेइंग इलेवन

रिवाल्डो मूनसामी, रुबिन हरमन (विकेटकीपर), जॉर्डन हरमन, मार्केस एकरमैन (कप्तान), सिनेथेम्बा केशिले, डियान फॉरेस्टर, डेलानो पोटगीटर, ब्योर्न फोर्टुइन, तियान वैन वुरेन, त्शेपो मोरेकी, ओटनील बार्टमैन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here