मिलर और डु प्लेसिस के आक्रामक बल्लेबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

0

होबार्ट। दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 40 रन से हरा दिया। इसके साथ ही उनसे तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। वनडे में ऑस्ट्रेलिया लगातार पांचवीं द्विपक्षीय सीरीज हारा है। उसे आखिरी सीरीज जीत 2017 की शुरुआत में पाकिस्तान के खिलाफ मिली थी। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट पर 320 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 50 ओवर में नौ विकेट पर 280 रन ही बना पाई।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर ने 108 गेंद में 139 रन की पारी खेली। वहीं, फॉफ डु प्लेसिस ने भी 114 गेंद में 125 रन बनाए। एडन मार्कराम ने भी 32 रनों का योगदान दिया। हालांकि, इन तीनों के अलावा उसका कोई भी बल्लेबाज दहाई के अंक तक नहीं पहुंच पाया।