साउथ अफ्रीका के कार्यवाहक कप्तान ने बताया क्यों नहीं तोड़ा ब्रायन लारा का रिकॉर्ड

0

नई दिल्ली: 7 जुलाई को सेल्फलेस होने का अलग ही उदाहरण देखने को मिला, जहां टीम नहीं लीजेंड को आगे रखकर फैसला लिया गया। साउथ अफ्रीका के कार्यवाहक कप्तान वियान मुल्डर ने कुछ ऐसा किया, जिससे हर कोई हैरान रह गया। मुल्डर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ साउथ अफ्रीका की पारी 4 सत्र के बाद ही घोषित कर दी। वह 367 रन बनाकर क्रीज पर थे। उनके पास ब्रायन लारा के 400 रन के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका था। मुल्डर ने यह हैरानी फैसला क्यों लिया यह हर कोई जानना चाहता था। इसका जवाब सामने आ गया है।

मुल्डर नहीं चाहते थे कि लारा का रिकॉर्ड टूटे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद वियान मुल्डर ने खुद इसका खुलासा किया। मुल्डर नहीं चाहते थे कि लारा का रिकॉर्ड टूटे। उन्होंने कहा कि ब्रायन लारा एक महान खिलाड़ी हैं और वह इस रिकार्ड को बरकरार रखने के हकदार हैं।

मुल्डर ने कहा

” पहली बात मुझे लगा कि हमारे पास पर्याप्त स्कोर है और हमें गेंदबाजी करने की जरूरत है। दूसरी बात यह है कि ब्रायन लारा एक लीजेंड हैं। उस कद के किसी व्यक्ति के पास यह रिकॉर्ड बरकरार रखना उचित है। अगर मुझे फिर से ऐसा करने का मौका मिले तो मैं ऐसा फिर करूंगा। मैंने शुकरी कॉनराड से बात की और उन्हें भी ऐसा ही लगा। ब्रायन लारा एक लीजेंड हैं और वह उस रिकॉर्ड को बरकरार के हकदार हैं।”

जिम्बाब्वे 405 रन से आगे

साउथ अफ्रीका की पहली पारी में 5 विकेट पर 626 रन बनाकर पारी घोषित करने के जवाब में जिम्बाब्वे की टीम पहली पारी में 170 रन पर आउट हो गई। फॉलोऑन खेलते हुए उसने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 1 विकेट पर 51 रन बना लिए। जिम्बाब्वे 405 रन से आगे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here