साउथ अफ्रीका की कामयाबी से भारत को झटका, WTC रैंकिंग में पिछड़ी टीम इंडिया

0

नई दिल्ली: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 14वां लीग मुकाबला साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश ने शानदार मुकाबला किया और साउथ अफ्रीका को कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंततः प्रोटियाज टीम ने 3 विकेट से जीत दर्ज कर ली। साउथ अफ्रीका की इस अहम जीत का असर अंकतालिका पर भी पड़ा, जिससे भारतीय महिला टीम को नुकसान उठाना पड़ा। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम अंकतालिका में नीचे खिसक गई और उसकी स्थिति कमजोर हो गई है।

टीम इंडिया फिसली, अंकतालिका में चौथे नंबर पर पहुंची

बांग्लादेश को हराने के बाद साउथ अफ्रीका को 2 अंक मिले और इस टीम के अब कुल 6 अंक हो गए। इन 6 अंकों के साथ साउथ अफ्रीका ने भारत को पीछे छोड़ दिया और तीसरे नंबर पर आ गई। वहीं भारतीय टीम अब तीसरे से चौथे नंबर पर खिसक गई जिसके अभी 4 अंक हैं। साउथ अफ्रीका ने अब तक 4 मैच खेले हैं जिसमें उसे 3 में जीत मिली है जबकि एक मैच में उसे हार मिली है।

साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच हुए मुकाबले के बाद वर्ल्ड कप की अंकतालिका में ऑस्ट्रेलिया 7 अंक के साथ पहले नंबर पर बनी हुई है जबकि इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम 6 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। इंग्लैंड का नेट रन रेट साउथ अफ्रीका से ज्यादा है इसकी वजह से 6 अंक होते हुए भी ये टीम दूसरे नंबर पर है। वहीं पाकिस्तान की टीम अभी भी 8वें स्थान पर यानी पायदान में सबसे नीचे है।

साउथ अफ्रीका-बांग्लादेश मैच के बाद अंकतालिका
टीम मैच जीत हार अंक रन रेट
ऑस्ट्रेलिया 4 3 0 7 1.353
इंग्लैंड 3 3 0 6 1.864
साउथ अफ्रीका 4 3 1 6 -0.618
भारत 4 2 2 4 0.682
न्यूजीलैंड 3 1 2 2 -0.245
बांग्लादेश 4 1 3 2 -0.263
श्रीलंका 3 0 2 1 -1.526
पाकिस्तान 3 0 3 0 -1.887

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here