स्पेन ने यूरो 2024 क्वालीफायर में जॉर्जिया को 3-1 से हराया

0

मैड्रिड
स्पेन ने यूरोपीय चैम्पियनशिप क्वालीफाइंग अभियान में जॉर्जिया को 3-1 से हराया। हालाँकि पहले हॉफ में टीम के युवा मिडफील्डर गेवी के घुटने में चोट लग गई, जो गंभीर बताई जा रही है।स्पेन के कोच लुइस डे ला फुएंते ने गुरुवार को साइप्रस के खिलाफ 3-1 दर्ज करने वाली टीम में कुछ बदलाव किये, जिसमें रोड्री, अल्वारो मोराटा, दानी कार्वाजल और उनाई साइमन जैसे खिलाड़ी शामिल हुए।

स्पेन ने मैच में आक्रामक शुरुआत की। रॉबिन ले नॉर्मैंड ने मैच के चौथे मिनट में फेरान टोरेस के फ्री-किक को हेडर के जरिये गोल करके टीम का खाता खोला। हालांकि 6 मिनट बाद ही मैच के 10वें मिनट में खविचा वाराटसखेलिया ने गोल कर जॉर्जिया को 1-1 की बराबरी दिला दी।

इसके बाद दोनों टीमों को गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन कोई टीम गोल करने में सफल नहीं हुई। मध्यांतर तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। मध्यांतर के बाद मैच के 55वें मिनट में फेरान टोरेस ने गोल कर स्पेन को 2-1 की बढ़त दिला दी और अंत में यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here